अज्ञात चोर हजारों रूपए की घर गिरस्ती का समान लेकर हुए चम्पत

बछरावां रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवपुरी बहादुरपुर गांव में अज्ञात चोरों ने घर के अंदर रखें बर्तन व बटुआ अन्य घर गिरस्ती का सामान पार कर दिया गया।जानकारी अनुसार 16 जनवरी प्रातः 7 बजे दिन सोमवार को जानकारी मिली कि गत रात में देवपुरी निवासी शिबू पुत्र गजराज अपने घर के अंदर सभी परवारीजन सो रहे थे, तभी छत के ऊपर के दरवाजे से अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने घर गिरस्ती का सामान बर्तन, बड़े बटुआ, सिलाई मशीन सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया। सुबह होते ही छत का ऊपरी हिस्से का दरवाजा खुला देख परिवारी जनों को कुछ आशंका जाहिर हुई, जैसे ही जाकर देखा तो घर का सारा सामान गायब मिला, चोरी की इस घटना को जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।