दुष्कर्म के मामले में फरार महिला सहित चार गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में फरार महिला सहित चार गिरफ्तार
कैराना। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे महिला सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है।
पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित  आरोपितों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा सीओ कैराना के निकट पर्यवेक्षण में गुरुवार को पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने कोतवाली पर तहरीर देकर महिला सहित चार आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 
आदिल पुत्र इरशाद निवासी  कैराना,आमिर पुत्र आजाद,आवेश पुत्र इसरार निवासीगण ग्राम पंजीठ व फातिमा पत्नी राहत अली निवासी रामपार 50 फीटा रोड थाना ट्रोनिका सिटी लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर चालानी करवाई करते हुए संबंधित धाराओं में न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।