मार्ग दुर्घटनाओं में दिव्यांग प्लंबर सहित दो की मौत

मार्ग दुर्घटनाओं में दिव्यांग प्लंबर सहित दो की मौत
अजय कुमार मिश्र 
आजमगढ़ : जनपद के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की शाम हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दिव्यांग प्लंबर सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक बाइक सवार दो लोग घायल हैं। बाइक से जाते समय कंधरापुर व बिलरियागंज थाना क्षेत्र में दुर्घटनाएं हुई।
नगर कोतवाली के पटखौली गांव निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र यादव एक पैर से दिव्यांग था वह प्लंबर का काम करता था। शनिवार को काम करने के लिए बाइक से कंधरापुर की ओर गया था। शाम करीब सात बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के पास पहुंचा। इस दौरान सामन से एक बाइक सवार एक महिला के साथ आ गया। दोनो की मामने समाने की टक्कर हो गई। तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो को मंडलीय अस्पताल पहंचाया। डॉक्टर ने विरेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक सवार चांदनी गुप्ता निवासी विक्रमडीह थाना कप्तानगंज उसके साथ के युवक राजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद दोनो अस्पताल से बिना बताए फरार हो गए।
        इसके साथ ही बिलरियागंज थाना क्षेत्र के लंगड़पुर गांव निवासी 30 वर्षीय विपिन शनिवार को बिलरियागंज बाजार आया था। शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। महराजगंज मार्ग पर बाजार के पास ही कुत्ता बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिससे विपिन घायल हो गया। अस्पताल पहुचंने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह ट्रक चलाता था दो माह पूर्व मुंबई से घर लौटा था। दो भाई में बड़ा था, घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।