एन.सी.सी के 75 वर्ष पूरे होने पर मेगा साइक्लोथान रैली असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रारम्भ होकर पहुंची उन्नाव

एन.सी.सी की 14 महिला सदस्यीय साइक्लोंथान रैली गुवाहाटी (आसाम)से शुरू होकर गंतव्य दिल्ली तक आज उन्नाव पहुँची।इस यात्रा का उद्देश्य नये भारत का निर्माण तथा महिला शस्क्तीकरण़ को बढ़ावा देना है।

एन.सी.सी के 75 वर्ष पूरे होने पर मेगा साइक्लोथान रैली असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रारम्भ होकर पहुंची उन्नाव

महेंद्र राज  (मण्डल प्रभारी)

उन्नाव। एन.सी. सी. के 75 वर्ष पूरे होने पर मेगा साइक्लोथान रैली असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रारम्भ हुई है।महिला सशक्तीकरण का नारा बुलन्द करते हुए उत्तर प्रदेश निदेशालय की 14 लड़कियाँ प्रदेश की महिलाओं का नेतृत्व कर रही है।ये सभी NCC कैडेट उत्साह से लबरेज है।चाहे जितनी भी ठंड हो घना कोहरा हो सभी को इन कैडेट ने अपने हौसले एवं जज्बे से मात दी है।असम,पश्चिम बंगाल,बिहार होते हुए इस समय यह यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है।सोमवार इस यात्रा ने उन्नाव जनपद में प्रवेश किया।जहाँ बनी उन्नाव में 57 UP बटालियन के कमाण्डिंग आफीसर कर्नल अबरार अहमद ने साइकिल यात्रा का स्वागत किया। इसके पश्चात यह यात्रा सोहरामऊ,नवाबगंज, अजगैन,दही चौकी होते हुए माँ दुर्गा ढाबा गहिरा पहुंची।जहाँ पर 57 बटालियन

उन्नाव के कैडेटों ने यात्रा का स्वागत किया।डी.एस.एन.महा विद्यालय उन्नाव के एन.सी.सी.अधिकारी लेफ्टिनेन्ट विपिन सिंह ने बताया कि यह यात्रा दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को असम के गुवाहाटी से प्रारम्भ हुई थी तथा 2107 कि.मी की यात्रा पूरी कर दिनांक 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में गणतन्त्र दिवस परेड में शामिल होगी।आई.टी.आई  ए.एन.ओ. लेफ्टिनेन्ट रविरंजन ने बताया कि इस यात्रा का नेतृत्व कर्नल अंजन गुप्ता कर रहे हैं।इस यात्रा का उद्देश्य नये भारत का निर्माण तथा महिला सशक्तीकरण है।बटालियन के सूबेदार मेजर लीला ने बताया कि एन.सी.सी कैडेटों का यह साहस सभी के मन मे यह भावना लाना है कि मन में दृढ इच्छाशक्ति हो तो व्यक्ति क्या नहीं कर सकता।एन.सी.सी
उत्तर प्रदेश के उप महानिदेशक मेजर जनरल विक्रम कुमार  ने सभी कैडेटो को आगे की यात्रा की बधाई देते हुऐ कहा कि कि इन कैडेटो का ध्येय वाक्य हम किसी से कम नहीं" चरितार्थ हो रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट नितेश तिवारी, सुबेदार नारायण सिंह, सूबेदार सोहन सिंह,परमजीत सहित सम्पूर्ण एन.सी. सी. बटालियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।