••लाक्षागृह पर यजुर्वेद पारायण यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न
संवाददाता मनोज कलीना
बिनौली। क्षेत्र के ऐतिहासिक बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय परिसर में चल रहा दो दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने आहुति देते हुए राष्ट्र कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा प्रधानचाचार्य अरविंद शास्त्री ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि, समर्पण के साथ जहां स्नेह होता है, वहां सुख शांति होती है। भगवान की समर्पित भाव से साधना करने पर जीवन में सुख शांति और फिर आनंद की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि, इस मृत मंडल में आकर शुभ कर्म करने चाहिए। वेद मार्ग आत्मिक उन्नति का साधन है। हमारे विषयों – विकारों से ही सत्य का मुख छिप जाता है।आत्मा ही मनुष्य की चेतना है। यज्ञ व श्रेष्ठ कर्म आत्मा का भोजन है।
आयोजन में बीएसएनएल के पूर्व जीएम चंद्रहास दलाल, टीसीआईएल के पूर्व सीएमडी संजीव मलिक, अनीता देवी, महेंद्र सिंह आर्य,एड दीपक शर्मा, देवेंद्र राठी, राहुल जैन, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
