घर में पूजा के दौरान बच्चे को लगी गोली

घर में पूजा के दौरान बच्चे को लगी गोली

मेरठ प्रॉपर्टी डीलर के घर हो रही थी पूजा, अस्पताल ने पुलिस को दी सूचना मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव में प्रॉपर्टी डीलर के घर गोवर्धन पूजन के दौरान फायर हो गया। फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर के 9 साल के बच्चे की जांघ में गोली लग गई। घायल हालत में घरवाले बच्चे को लेकर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि पफायर आखिर कैसे हुआ।

खेल रहा था बेटा अचानक फायर हुआ दुल्हैड़ा गांव में रहने वाले प्रापर्टी डीलर पवन कुमार के घर गोवधज्न पूजन हो रहा था। घरवालों ने बताया कि

कृष्णा पूजा के वक्त घर में खेल रहा था। अचानक गोली चलने की आवाज आई। घरवालों ने देखा तो बेटा खून से लथपथ होकर चिल्ला रहा था। हालांकि घरवाले पुलिस को कुछ क्लियर नहीं बता रहे। घर में खुशी का था माहौल कई जगह गोवर्धन पूजा में असलहा रखकर पूजा करने का चलन है। पूजा के समय कुछ लोग हर्ष फ  ायरिंग भी करते हैं। पुलिस ने कृष्णा को गोली लगने के मामले में भी इन बिंदु पर जांच की। पता चला कि परिवार में कोई लाइसेंसी असलहा नहीं है। अस्पताल वालों ने पुलिस को बुलाया अस्पताल ने गनशॉट का केस देखकर

तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर एसओ पल्लवपुरम

मुनेश सिंह पहले अस्पताल और फिर दुल्हैड़ा गांव में जांच करने पहुंचे। बालक को गोली किस परिस्थिति में लगी। हथियार लाइसेंसी था, या अवैध। इसकी जांच की जा रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह

का कहना है कि गोवधज्न की पूजा करते समय बालक के पैर में गोली पार होकर निकल गई है। बालक का इलाज चल रहा है। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी, अस्पताल से मीमो थाने गया था।