गुटखा माफिया ने मनाया होली मिलन समारोह

गुटखा माफिया ने मनाया होली मिलन समारोह

अपने तम्बाकू मिश्रित गुटखे का किया बेधड़क प्रचार

गहोई सेवा मंडल की रही अहम भूमिका, क्या इन्ही के संरक्षण में चल रहा अवैध गुटखे का सिंडिकेट ?

लखनऊ से जालौन जिले में ऑपरेट होता अवैध गुटखे का कारोबार

उरई। तम्बाकू मिश्रित गुटखे के लिए जनपद जालौन पहले से ही बदनाम है। अब जिले के गुटखा माफिया के हौसले इस कदर बुलन्द हैं कि अपने अवैध ब्रांड का प्रचार करते हुए इन्होंने होली मिलन समारोह भी मना डाला। होली मिलन समारोह के लिए बाकायदा कार्ड छपवाए गए, जिनमें गुटखा माफिया ने अपने तम्बाकू मिश्रित अवैध गुटखे के तमाम ब्रांड का प्रचार भी कर डाला। हद तो तब हो गई जब जिले का एक प्रतिष्ठित तबका (गहोई सेवा मंडल) इनके साथ लग लिया। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है क्या इन्ही के संरक्षण में इस अवैध गुटखे का कारोबार फल फूल रहा है ?

बताते चलें कि जिले के एक प्रसिद्ध गुटखा कारोबारी ने आज होली मिलन समारोह का आयोजन कराया। इनके विषय मे बताते चलें कि यह गुटखा कारोबारी तम्बाकू मिश्रित गुटखे के एक नहीं कई ब्रांड चलाते हैं जो कि सिर्फ जनपद जालौन में ही सप्लाई किये जाते हैं। हालांकि तम्बाकू मिश्रित गुटखे पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूप से प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन इन्हें किसी भी गाइडलाइन का कोई फर्क नहीं पड़ता। पहले यह व्यापार उरई के गोपालगंज आशिक चौराहे से संचालित होता था। लेकिन प्रसाशन की सख्ती और अपने इस व्यापार को बढाने के लिए इन्होंने अपना लखनऊ में ठिकाना बना रखा है। हालांकि अभी भी गोपालगंज के गोदाम से ही अवैध गुटखे की सप्लाई लगातार की जा रही है। अब बात करें होली मिलन समारोह की तो इन जनाब के हौसले इस कदर बुलन्द हो गए हैं कि इन्होंने इस समारोह के लिए जो कार्ड छपवाए उनमें भी अपने अवैध गुटखे के ब्रांड का प्रचार कर डाला। जिसमें बदलाव सिर्फ इतना किया कि गुटखा की जगह सुगन्धित सुपारी लिख दिया। जबकि यह ब्रांड जिले की किसी भी दुकान पर तम्बाकू मिश्रीत ही मिलते हैं। इसके साथ ही गहोई सेवा मंडल ने भी इनके इस कार्य मे बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे यह चर्चा आम हो गई है कि क्या इन्ही के संरक्षण में इस अवैध कारोबार का संचालन किया जा रहा है ?