भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं लोकसभा चुनाव। डीआईजी झांसी 

भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं लोकसभा चुनाव। डीआईजी झांसी 

उरई। लोकसभा चुनाव को लेकर झांसी रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को जिले का दौरा किया। जहां उन्होंने पुलिस महकमे के जमकर पेंच कसे। एसपी समेत जिले के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए। अराजकतत्वों का एक खाका तैयार कर उन पर कार्रवाई की जाए, जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाएं साथ ही जिले में बार्डर पर विशेष नजर रखी जाए। जिससे कि ग़ैर प्रांत और जनपद के अपराधी व अराजक तत्व चुनाव में गड़बड़ी न फैला सकें।
 बता दें कि डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी गुरुवार को उरई के पुलिस लाइन पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने एसपी डॉ ईरज राजा व जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में अराजकता फैलाने वालों चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें। चुनाव के दौरान जिले के बार्डर पर विशेष नजर रखी जाए। जिले का 85 किलोमीटर का बार्डर है, जहां पर बेरियर लगाकर बार्डर पर निगरानी की जाए। उन्होंने बताया कि पचनदा क्षेत्र में छह बैरियर लगाए गए हैं। जिन पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। ऐसे ही अन्य बैरियर लगा कर बार्डर पर निगरानी की जाए। उन्होंने कहा जिले में गैर जनपद से आने वाले पुलिस बल, सैन्य बल के ठहरने व खान-पान संबंधी व्यवस्थाएं पहले से दुरस्त कर ली जाएं। इसके साथ ही उ