नगर पालिका परिषद द्वारा चित्रकूट धाम कर्वी गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ महानवमी के दिन नगर में राम दल निकाल गया।

नगर पालिका परिषद द्वारा चित्रकूट धाम कर्वी गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ महानवमी के दिन नगर में राम दल निकाल गया।

चित्रकूट। राम की सेना के रूप में हजारों की तादाद में नगरवासियों की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। रामलीला भवन में प्रभु श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की आरती पूजन कर राम दल को अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल राम भक्त विवेक अग्रवाल ईओ लालजी यादव अभिमन्यु भाई सभासद शंकर यादव, अनुज निगम,पवन बद्री, राजा साहू राकेश केसरवानी, आदि लोगों ने रवाना किया, वहां से गाजे बाजे डीजे, हाथी घोड़ा और करीब एक दर्जन प्रभु श्री राम की झांकी भगवान शंकर की झांकी और उत्कृष्ट कलाकार रामलीला का मंचन करते हुए पूरे नगर में जय श्री राम की जय जयकार करते हुए रामदल का शानदार प्रदर्शन किया, जगह-जगह नगर वासियों ने श्री राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी महाराज की आरती उतारी नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर राम दल में शामिल राम भक्तों का स्वागत किया। अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह ऐतिहासिक रामलीला 163 वर्षों से पूर्वजों के द्वारा शुरू की गई थी जो आज भी परंपरागत ढंग से नगर पालिका और नगर वासियों के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है शुक्रवार को विशाल राम दल शहर की मुख्य सड़कों में निकाल गया। इसमें हजारों नर नारी बच्चे भगवा झंडा लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए उत्साह पूर्वक भाग लिया। ‌ रामधन में प्रमुख रूप से गिरीश अग्रवाल नरोत्तम सिंह राजीव श्रीवास्तव भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे मुन्ना करवरिया अरुण त्रिपाठी राजू बनारसी नरेश केशरवानी राजेश सोनी महेश जायसवाल शुभम केसरवानी सभासद, जानकीशरण गुप्ता जेई संतोष कुमार राठौर सुंदर लाल मिश्र , कमलाकांत शुक्ला, रवि कौशल अभिषेक सिंह, अंकित जायसवाल ज्ञान गुप्ता सुभाष गुप्ता कर्मोत्तम सिंह, लवकुश आदि मौजूद रहे।