हत्या व दहेज के 2 आरोपी घूम रहे बाहर

मेरठ  कप्तान ऑफिस पहुंची पीड़िता ने बताया कि मेरी बेटी की हत्या कर दी गई है। जिसके आरोपियों कि गिरफ्तारी नही हुई है। आपकों बता दे कि नई बस्ती की रहने वाली रेखा की शादी करीब 10 साल पहले सुनकर खेड़ा के रहने वाले हरपाल के साथ हुई थी। रेखा की मां सुखबीरी का आरोप है कि उसके दामाद ने रेखा से शादी करने के बाद तीन महिलाओं से ओर शादी कर ली थी। इसी को लेकर आरोपी उसकी बेटी रेखा को कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान

कर रहे थे। पीड़ित ने लगाई कप्तान से न्याय की गुहार बुजुर्ग महिला ने बताया कि छह अगस्त को आरोपी हरपाल ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी बेटी रेखा को फांसी देकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हरपाल ओर उसके परिवार वालों के खिलाफ

मुकदमा दर्ज कर लिया था।

आरोप है कि पुलिस ने हरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी सभी आरोपी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। शुक्रवार को बुजुर्ग महिला ने एसएससी को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस नहीं कर रही दहेज हत्यारों पर कार्रवाई। एसएसपी ऑफि स पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस पर दहेज हत्यारों के खिलाफ कारवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। कंकरखेडा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर मृतका की मां भटक रही है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसके दामाद ने चार शादी की हुई है इसी लिए उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला ने एसएसपी से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।