जेट्रोफा का फल खाने से बीमार हुए डेढ़ दर्जन बच्चे

जेट्रोफा का फल खाने से बीमार हुए डेढ़ दर्जन बच्चे

राजेश धर्मेन्द्र

कुशीनगर

   कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर विकास खण्ड के अवरवा सोफीगंज के प्राथमिक विद्यालय के लगभग डेढ़ दर्जन बच्चे जेट्रोफा का फल खाने से बीमार हो गए। पेट दर्द और उल्टी के शिकार हो गये। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी कसया को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सभी बच्चों को सरकारी एम्बुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर पहुचाया गया। जहां सभी बच्चे प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हालत में है। घटना की जानकारी होने पर सीएमओ डॉ सुरेश पटरिया, उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह सीएचसी पहुच कर सभी बच्चों का हाल जाना। समाचार लिखे जाने तक सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। जबकि सीएमओ सीएचसी पर कैम्प कर अपने सुपरविजन में इलाज करा रहे है। 

    विकास खण्ड के उक्त गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे बुधवार को शाम छुट्टी होने के बाद घर जाते समय स्कूल के बगल में एक खेत के किनारे उगे जेट्रोफा के फल खाने लगे। देखा देखी बीस बच्चे उस फल को खा लिये। इसके बाद जब बच्चे घर पंहुचे तो थोड़ी देर बाद उनके पेट मे दर्द होने के बाद उल्टियां होने लगी। जब परिजन बच्चों को हालत देखे तो बच्चों से खान पान के बारे में पूछे तो बच्चों ने बताया कि स्कूल के बगल में उगे एक पौधे में फलने वाला फल खाये थे। इसके बाद अन्य लोगों के बच्चे भी पेट दर्द की शिकायत कर उल्टी करने लगे। सभी परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान होकर उपजिलाधिकारी को सूचना दिए। इसके बाद सीएचसी से तीन एम्बुलेंस भेजकर सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया गया जहां सबका इलाज चल रहा है। बीमार हुए बच्चों की उम्र पांच साल से दस साल तक की है। बच्चों के बीमार होने की जानकारी होते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, खण्ड शिक्षा अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुच गये जहां डाक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों का उपचार चल रहा और सभी की स्थिति ठीक है। इस सम्बंध में सीएमओ डॉ सुरेश पटरिया ने बताया कि बच्चे जेट्रोफा का फल खा लिए थे। जिनका इलाज चल रहा है।सभी बच्चे सामान्य हैं सभी को एडमिट कर डाक्टरों की टीम लगा दिया गया है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर उनको घर भेज दिया जायेगा। 

 उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग को समुचित इलाज के लिये निर्देशित कर दिया गया है। कही से कोई लापरवाही नही मिली ।बच्चे अनजान में जेट्रोफा का फल खा लिए थे। जिनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर है।

ये हैं बीमार बच्चे

कुमारी अर्पिता पुत्री महेंद्र खरवार, कुमारी शालू पुत्री मोफिल ठाकुर, शिवम ठाकुर पुत्र मोफील ठाकुर, सृष्टि पुत्री सचिन तिवारी, अंकित गोसाईं पुत्र अवधेश, आस्था प्रजापति पुत्र राजन, नीतीश गोसाईं पुत्र रामअशीष,नयन पुत्री सुनील गौड़, सृष्टि पुत्री विनोद गौड़, आलिया पुत्री महमुद्दीन, प्रीति पुत्री वाल्मिकी ठाकुर,अलका पुत्री नीतेश यादव, विशाल शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, ऋतिक पुत्र विपिन, आकृति शर्मा पुत्री भरत, अभी शर्मा पुत्र अनील, आरोही पुत्री मुकेश खरवार, अनीश शर्मा पुत्र संतोष, प्रिंस खरवार पुत्र मुकेश, प्रीता यादव पुत्री अजीत कुमार बीमार हैं।