बालिकाओं एवं महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति किया गया जागरूक।

बालिकाओं एवं महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति किया गया जागरूक।

चित्रकूट: शारदीय नवरात्र (सप्तमी) को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश के क्रम पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र की देख-रेख में राजकीय इण्टर काॅलिज कर्वी में बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ बालिका शिक्षा, स्वावलम्बन, घेरलू हिंसा आदि विषय पर जागरूकता कार्यक्रम में बालको, किशोरो, महिला, पुरूष को सुरक्षा शपथ लेकर बालिकाओं को वुमेन एण्ड चिल्ड्रेन फर्स्ट के सिद्वान्त पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    मिशन शक्ति फेज-5 कार्यकम में मुख्यमंत्री का उद्देश्य प्रदेश से बच्चों, बालिकाओं व महिलाओं के प्रति सम्मान बढाना है। साथ ही बालिकाओं को साहसी, निडर, स्वावलम्बी और देश हित में नये मुकाम हासिल कराना उद्देश्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राधानाचार्य विनीता वर्मा ने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने, किसी भी अच्छी न लगने वाली बात को तुरन्त अध्यापिकाओं, अभिभावकों को जानकारी देना चाहिए। प्रभारी वन स्टाप सेन्टर द्वारा समस्या ग्रस्त महिलाओं, बालिकाओं को वन स्टाप सेन्टर में आश्रय लेने के लिए जागरूक करने की जानकारी दी गई। परिवार परामर्श दाता नीलम गुप्ता द्वारा बालिकाओं को घरेलू हिंसा से सजग रहने, घरेलू हिंसा के कारण, निवारण पर कार्यशाला में उपस्थित बालिकाओं, महिलाओं को जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

    इस मौके पर अध्यापिका शशिकला, नीलम, अर्चना साहू, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।