एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने काफी समय से फरार चल रहे दो शातिरों पे किया 25000-25000 रूपये का इनाम घोषित

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने काफी समय से फरार चल रहे दो शातिरों पे किया 25000-25000 रूपये का इनाम घोषित

-ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता

एटा। दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो शातिर अभियुक्तों पर एसएसपी एटा ने किया 25000-25000 रूपये का इनाम घोषित। 1. थाना अवागढ़ एटा पर पंजीकृत मुअसं- 299/23 धारा 323, 504, 324, 325, 394, 307 भादंवि थाना अवागढ़ एटा में अभियुक्त अजय कुमार पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम पुठिया पोस्ट गहेतु थाना निधौली कला एटा वांछित अभियुक्त है तथा लगातार फरार चल रहा है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। लगातार प्रयास व दबिश के उपरान्त भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और न ही मा0न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। एसएसपी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। 2. थाना मलावन पर पंजीकृत 193/2023 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 354ख, 307, 325 भादंवि 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट थाना मलावन एटा में अभियुक्त रामवीर सिंह पुत्र बृजराज सिंह निवासी छछैना थाना मलावन एटा वांछित अभियुक्त है तथा लगातार फरार चल रहा है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। लगातार प्रयास व दबिश के उपरान्त भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और न ही मा0न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। एसएसपी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।