अपना घर आश्रम में प्रभु जी की सेवा से आत्मिक आनंद की अनुभूति : अभिमन्यु गुप्ता

अपना घर आश्रम में प्रभु जी की सेवा से आत्मिक आनंद की अनुभूति : अभिमन्यु गुप्ता

72 स्त्री पुरुषों की मधुमेह की निशुल्क जांच व आश्रम में अशक्तों को कराया भोजन

संवाददाता सीआर यादव

अमींनगर सराय |अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी लॉ अभिमन्यु गुप्ता दंपति ने शादी‌ की 48 वीं वर्षगांठ के अवसर पर समारोह के बदले सेवा का मार्ग अपनाते हुए लायंस वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र में 72 स्त्री पुरुषों के मधुमेह की निशुल्क जांच कराई तथा असहाय व अक्षम लोगों के लिए बने अपना घर आश्रम में सेवा करते हुए उन्हें भोजन कराया |

इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता एवं संतोष गुप्ता को सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामनाओं के साथ अपना घर आश्रम अमीनगर सराय में वहां निवास करने वाले प्रभु जी को भोजन प्रसादी कराई गई | इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता ने कहा ,अपना घर आश्रम में सेवा करके अविस्मरणीय आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है |