प्रतिबंधित गौमांस सहित दो अभियुक्तों को बाद मुठभेड़ किया गिरफ्तार

प्रतिबंधित गौमांस सहित दो अभियुक्तों को बाद मुठभेड़ किया गिरफ्तार

संवाददाता नीतीश कौशिक

खेकडा। थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को बाद पुलिस मुठभेड़ घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 अवैध तमंचा .315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 3 खोखा कारतूस भी बरामद।साथ ही करीब 6.5 क्विंटल प्रतिबन्धित पशु मांस तथा घटना में प्रयुक्त एक महिन्द्रा पिकअप नंबर डीएल-1 एलएएल-1964 भी कब्जे में ली गई।
                        

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में खेकडा पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत चैकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को बाद पुलिस मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 अवैध तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 3 खोखा कारतूस, करीब 6.5 क्विंटल प्रतिबन्धित पशु का मांस तथा घटना में प्रयुक्त एक महिन्द्रा पिकअप भी बरामद हुई है।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में गौवध अधिनियम तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, अमरदीप सिंह आदि द्वारा की जा रही सघन चेकिंग में शातिर बदमाश हमलावर हो गये। सतर्क पुलिस टीम ने आत्म रक्षार्थ की गई कार्रवाई व मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त चाँद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी नई अशोक नगर थाना अशोक नगर दिल्ली व सद्दाम पुत्र अलाउद्दीन निवासी जेजे कॉलोनी थाना सेक्टर-20 नोएडा को गिरफ्तार किया गया ।