बडौत को राष्ट्रीय गौरव, इतिहासकार व पुरातत्ववेत्ता डॉ अमित राय जैन की पुस्तक,राम जन्मभूमि अयोध्या को मिला प्रथम पुरस्कार

बडौत को राष्ट्रीय गौरव, इतिहासकार व पुरातत्ववेत्ता डॉ अमित राय जैन की पुस्तक,राम जन्मभूमि अयोध्या को मिला प्रथम पुरस्कार

••लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों हुए विद्वान लेखक सम्मानित
••फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स ने राष्ट्रीय स्तर के संदर्भ में किया सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का चयन

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बड़ौत ।जनपदीय गौरव नगर निवासी इतिहासकार डॉ अमित राय जैन अपनी बेमिसाल लेखनी की बदौलत राष्ट्र के चुनींदा लेखकों में अपनी पहचान बनाते हुए अब नव प्रकाशित पुस्तक ,राम जन्मभूमि अयोध्या के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ संदर्भ ग्रंथ के लेखक के रूप में सम्मानित किए जाने पर जनपद के बुद्धिजीवी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई। 

बता दें कि,फेडरेशन ऑफ़ इंडियन पब्लिशर्स द्वारा राष्ट्रीय स्तर के सर्वश्रेष्ठ संदर्भ ग्रंथ के रूप में उनकी पुस्तक का चयन कर दिल्ली के ताज होटल में आयोजित भव्य समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जनपद के बुद्धिजीवियों तथा जनप्रतिनिधियों ने जैसे ही विद्वान लेखक अमित राय जैन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित होने की सूचना मिली, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। यह भी गौरतलब है कि,डॉ अमित राय जैन देश के प्रमुख इतिहासकार करीब 40 पुस्तकें लिख चुके हैं, जो देश के विभिन्न संग्रहालयों , पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों एवं केंद्रीय संस्थाओं के पुस्तकालयों में शोधकर्ताओं के लिए राह आसान कर रही हैं।

पिछले दिनों ,राम जन्मभूमि अयोध्या : अतीत से वर्तमान तक, पुस्तक अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है, जिसमें अयोध्या के पुरातात्विक उत्खनन, प्राचीन संदर्भ, राम जन्म भूमि आंदोलन तथा सुप्रीम कोर्ट के मुकदमों एवं निर्णय तक की समस्त जानकारी को एक स्थान पर संग्रहीत करके लिखा गया है । इस पुस्तक को संपूर्ण देश के 24,000 पुस्तक प्रकाशकों की केंद्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स की केंद्रीय चयन समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया तथा दिल्ली के ताज होटल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा पुस्तक के प्रकाशक किताबवाले प्रकाशन समूह के प्रबंध निदेशक प्रशांत जैन सहित लेखक डॉ अमित राय जैन को संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । 

इस अवसर पर कुलपति अशोक चक्रवाल की पुस्तक काशी, लेखिका सुधा मूर्ति, गिरिराज किशोर जैसे वरिष्ठ लेखक के साथ नगर निवासी डॉ अमित राय जैन को सर्वोच्च सम्मान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुद्धिजीवी वर्ग के लिए खुशी एवं गौरवान्वित कर रहा है। पुरस्कार ग्रहण कर नगर पहुंचने पर इतिहासकार डॉ अमित राय जैन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ! भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर, वरिष्ठ लोक दल नेता अश्विनी तोमर, स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष प्रो राजेंद्र जैन, स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, दिगंबर जैन कॉलेज के अध्यक्ष सचिव डीके जैन इत्यादि ने उन्हें बधाई दी है ।