राजपाल शर्मा को सपा में मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी, करेंगे इंडिया गठबंधन को जिताने की तैयारी

राजपाल शर्मा को सपा में मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी, करेंगे इंडिया गठबंधन को जिताने की तैयारी

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनावी रणनीति के तहत संगठन के विस्तार और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने में लगी है। इसी क्रम में कद्दावर नेता राजपाल शर्मा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समाजवादियों में नये उत्साह और उमंग के साथ ही सपा सुप्रीम अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खुशी व्यक्त की जा रही है। 

बता दें कि सपा सुप्रीम अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं व चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले चुनींदा नेताओं को प्रदेशीय संगठन में जिम्मेदारी दी जा रही है। राजपाल शर्मा जागोस को मिली जिम्मेदारी से जहां कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है, वहीं उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है 

सपा के जिलाध्यक्ष रवींद्र देव, वरिष्ठ कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज, श्रमिक नेता मो नफीस सिद्दिकी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, डॉ महेंद्र गौड, सतीश वाल्मीकि, रामपाल उपाध्याय, वीरेंद्र कश्यप, राजीव शर्मा, नौमी राम कश्यप, कविता गोस्वामी, दिलशाना, प्रिया चौधरी, डॉ जितेंद्र यादव ने राजपाल शर्मा को प्रदेश स्तर पर सचिव पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर सपा सुप्रीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आम चुनाव 2024 में भाजपा का सफाया करने में पूरी तरह एकजुट होकर कार्यकर्ताओं मे्ं वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण और दिशा निर्देशन में पूरी निष्ठा और लगन के साथ उउत्साह भी कायम है। 

बडौत स्थित अपने कार्यालय पर राजपाल शर्मा ने कहा कि, सपा सुप्रीम अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा उनपर किया गया विश्वास तथा दी गई जिम्मेदारी को पार्टी हित तथा कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में कोई कसर नहींं छोडी जाएगी।