जेआरएफ के लिए चयनित हुए रीनू सिंह,लोगों ने दी बधाई,

जेआरएफ के लिए चयनित हुए रीनू सिंह,लोगों ने दी बधाई,

सिद्धार्थनगर डुमरियागंज तहसील  के ग्राम नाउवागांव निवासी व डुमरियागंज ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणविजय सिंह की पुत्री रीनू सिंह जेआरएफ के लिए चयनित हुई है। भारतीय अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली द्वारा रीनू सिंह को जेआरएफ के लिए चयनित किया गया है। वो सिद्धार्थनगर जिले में स्थित सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में डाक्टर सच्चिदानंद चौबे इतिहास विभाग के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही है उनके पिता रणविजय सिंह ने बताया की रीनू की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से हुई। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति बहुत गंभीर थी।ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करती थी।  आज हम सभी बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे रहे। गांव के लोग कहते है की बचपन से  रीनू को पढ़ाई लिखाई के प्रति बहुत समर्पित देखा है। आज उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है इस दौरान रीनू की इस उपलब्धि पर इंदु सिंह, रामेंद्र कुमार सिंह, निर्मला सिंह, मनोज तिवारी, यशवंत यादव, प्रवीण सिंह, अमित कुमार, नागेंद्र पाण्डेय, सोनिया सिंह, युवराज पांडेय, विनय कुमार सिंह आदि लोगो ने बधाई दी है।