लखनऊ आम महोत्सव:रटौल आम को मिला प्रदेश में पहला स्थान

लखनऊ आम महोत्सव:रटौल आम को मिला प्रदेश में पहला स्थान

••बडे आम के वर्ग में हाथीझूल किस्म ने मारी बाजी

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी में रटौल आम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही रटौल के हाथीझूल आम को भी बडे आम के वर्ग में प्रथम स्थान मिला है ,जिससे आम बागवानी करने वालों में खुशी की लहर है।

लखनऊ में 12 जुलाई से 14 जुलाई तक अवध शिल्प अवध विहार योजना में प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव का शुभारम्भ सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इसमें रटौल से बागवान हबीब खान, कलाम, जान मौहम्मद आदि समेत उद्यान विभाग बागपत के अधिकारी भी शिरकत करने पहुंचे। महोत्सव में रटौल आम ने प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिससे आम बागान मालिको और कस्बावासियों में खुशी का माहौल है।

क्या बोले जिला उद्यान अधिकारी

जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि, महोत्सव में रटौल आम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं रटौल के हाथीझूल आम को भी बडे आम के वर्ग में प्रथम स्थान मिला है, जो बागपत जनपद के लिए गर्व की बात है। 2022 में भी लखनऊ प्रर्दशनी मे रटौल आम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।