चित्रकूट-पूर्व कुलपति प्रो ज्ञानेंद्र सिंह के निधन पर ग्रामोदय में शोक सभा।

चित्रकूट-पूर्व कुलपति प्रो ज्ञानेंद्र सिंह के निधन पर ग्रामोदय में शोक सभा।

चित्रकूट: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो ज्ञानेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में शोक सभा हुई। कुलपति प्रो भरत मिश्रा, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का प्रतीकात्मक मौन धारण कर उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व कुलपति प्रो ज्ञानेंद्र सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व के कारण ग्रामोदय विश्वविद्यालय उन्हे सदैव याद रखेगा। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ के वर्तमान कुलपति प्रो एडीएन बाजपेई ने भी प्रो ज्ञानेंद्र सिंह के निधन पर दूरभाष के माध्यम से शोक व्यक्त किया है।