शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी के उन्नायक शिक्षाविद प्रो बलजीत सिंह आर्य का निधन, आर्य जगत सहित राजनीतिज्ञों में शोक की लहर

शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी के उन्नायक शिक्षाविद प्रो बलजीत सिंह आर्य का निधन, आर्य जगत सहित राजनीतिज्ञों में शोक की लहर

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली।जिवाना स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल संस्थापक शिक्षाविद, आर्य समाज के प्रख्यात विद्वान प्रो बलजीत सिंह आर्य का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, आर्य समाज के लोगों ने शोक व्यक्त किया। 

प्रो आर्य ने बडौत की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था जनता वैदिक कालेज में 34 वर्ष शिक्षण कार्य किया व कृषि प्रसार विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत हुए। इसी बीच पंजाब के नवाशहर स्थित आरके आर्य महाविद्यालय में दो वर्ष प्राचार्य रहे। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दो वर्ष तक रजिस्ट्रार भी रहे।सेवानिवृत होने के बाद प्रो बलजीत सिंह आर्य ने अखिल भारतीय वेद प्रचार मंडल का गठन किया ,जिसके वे राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। जिवाना में गुरुकुलीय पद्धति पर आधारित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की। उन्होंने पूरे जनपद में गांव गांव जाकर योग शिविर, यज्ञ, सामाजिक बुराई व कुरुति उन्मूलन गोष्ठी आयोजित कराई। जेवी कालेज में शिक्षण कार्य करते हुए हरियाणा में शराब बंदी के लिए स्वामी अग्निवेश के साथ मिलकर आंदोलन चलाया। प्रदेश के कई जनपदों में दहेज प्रथा व कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जनजागरण रैली, बैठक व सम्मेलन कराये। अपनी आयु के 85 वर्ष पूरे होने पर 85 गांवों में यज्ञ कराए। उन्होंने पूरे जीवन महर्षि दयानंद व चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का समाज में प्रचार प्रसार किया। 87 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। 

प्रो आर्य अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं, जिनमें बड़े पुत्र रालोद क्षेत्रीय महासचिव डा अनिल आर्य, छोटे डा सुनील आर्य व दो बेटियां हैं। उनके निधन की सूचना से बडौत नगर सहित ग्रामीण अंचल में भी शोक की लहर दौड़ गई। उनको अंतिम विदाई देने के लिए बडौत अंत्येष्टि स्थल पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनो के प्रतिनिधि, समाजसेवी व गणमान्य लोग पहुंचे। 

इस दौरान रालोद सांसद डा राजकुमार सांगवान, विधायक डा अजय कुमार, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डा अजय तोमर, रालोद राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना, अश्वनी तोमर, विश्वास चौधरी, सुरेश मलिक, सुशील वत्स, यतेश चौधरी, जमीरुद्दीन अब्बासी, नीरज पंडित, देवेंद्र धामा, वेदपाल धामा, अमित सोलंकी, डा कुलप्रकाश, डा राजीव खोखर, सुबोध राणा, हरवीर आर्य, ब्रजमोहन शर्मा आदि सहित सेंकड़ों गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।