चित्रकूट-आमंत्रण व सम्पर्क अभियान की निर्धारित हुई रूपरेखा।

चित्रकूट-आमंत्रण व सम्पर्क अभियान की निर्धारित हुई रूपरेखा।

चित्रकूट: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें चित्रकूट धाम नगर कर्वी में अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण व सम्पर्क अभियान के सम्बन्ध में योजना की चर्चा हुई।

    श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति के अभियान सह प्रमुख व बजरंग दल के जिला सहसंयोजक शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या से आये पूजित अक्षत, श्रीराम मन्दिर का चित्र व पत्रक देकर घर-घर आमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही सभी से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन दीपोत्सव मानने का आग्रह किया जा रहा है। अभियान के सह प्रमुख व युवा नेता गौरव करवरिया ने बताया कि जिले को दर्शन कराने के लिए 31 जनवरी तिथि तय है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह विजय किशोर ने बताया कि नगर में संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन बढ चढ कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज में बहुत उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि हम संगठन की दृष्टि से कर्वी के 12 बस्तियों व प्रशासनिक 25 वार्डों की टोलियों के साथ आमंत्रण अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 22 जनवरी को प्रत्येक मन्दिर में भजन, कीर्तन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ आदि की योजना बनाई गई। साथ ही जिले में बडे आयोजन के लिए 8 जनवरी को बैठक होगी।