जन्मदिन के शुभ अवसर पर पौधा भेंट कर पौधारोपण, किया पर्यावरण के प्रति जागरूक

जन्मदिन के शुभ अवसर पर पौधा भेंट कर पौधारोपण, किया पर्यावरण के प्रति जागरूक

संवाददाता मो जावेद

छपरौली | पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण के सदस्यों ने जन्मदिन मनाओ पौधा लगाओ अभियान के तहत कस्बे में जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को पौधा भेंट कर पौधा रोपण कराया तथा सभी को शुभ अवसरों पर पौधा रोपण करने तथा पौधों की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। 

बृहस्पतिवार को पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह तुगाना ने कस्बा निवासी अभिनव खोखर के जन्मदिन पर पौधा भेंट करते हुए उनके आंगन में पौधारोपण कराया तथा शुभ अवसरों पर पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया। 

इस दौरान पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह तुगाना ने कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति को शुभ अवसरों पर पौधो का रोपण करना चाहिए ,क्योंकि पेड़ पौधों से ही मनुष्य से लेकर हर जीव जंतु को ऑक्सीजन प्राप्त होती हैं। इसी ऑक्सीजन के बिना जीवित रहना संभव नहीं है। साथ ही पेड़ पौधों से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है।इस अवसर पर अशोक,प्रमोद,विवेक, सतेंद्र,धीरेंद्र,निक्की,अन्नू आदि मौजूद रहे।