थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 950 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद कर अभियुक्त जावेद पुत्र कमाल को गिरफ्तार किया गया

थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 950 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद कर अभियुक्त जावेद पुत्र कमाल को गिरफ्तार किया गया

लखीमपुरखीरी

लखीमपुर खीरी संवाददाता तौहिद खान

 
पुलिस अधीक्षक  खीरी,  गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक  खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत   थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा अभियुक्त जावेद पुत्र कमाल को करहैया फार्म जाने वाले रास्ते से 950 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद कर गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना फूलबेहड़ पर मु0अ0सं0 146/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-  
जावेद पुत्र कमाल निवासी ग्राम देवरिया थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी उम्र करीब 30 वर्ष ।  

बरामदगी का विवरण  
एक प्लास्टिक की पन्नी में 950 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)   

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  
1. उ0नि0 श्रीमती कंचन सिंह, चौकी प्रभारी सुन्दरवल, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।  
2. हे0का0 दीपक कुमार, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।   
3. हे0का0 राजकुमार, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।
4. का0 लाखन सिंह, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।                                                
5. का0 दीपांशु, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।       
6. का0 नवीन कुमार, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी