आंखें द्वारा क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोगी पौधे किए वितरित कर मनाया दीपावली पर्व

ब्यूरो डा योगेश कौशिक
छपरौली |दीपावली पर्व की श्रृंखला में सामाजिक संस्था आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क ने किया चिकित्सा में काम आने वाले पौधों का किया वितरण | घटती रोग निरोधक क्षमता में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण इन पौधों को बताया समय की खास जरूरत |
जनपद में विशेष पर्वो पर पौधारोपण अभियान के तहत, दीपावली पर्व की श्रृंखला में क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों को आँखें के पर्यावरण संरक्षक समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय, मा राकेश कुमार सरोहा, एड रविकुमार , रोहित कुमार आदि ने चिकित्सा में काम आने वाले अजवायन, तुलसी, पत्थरचट, हर श्रृंगार, अमृता गिलोय, ऐलोवैरा आदि पौधें वितरित किये।
समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने कहा कि,बदलता हुआ वातावरण , खेती और खाद्य सामग्रियों में केमिकल्स की मिलावट ने रोगों से लडने वाली प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर दिया ,जिसके कारण बीमारियां बढ रही हैं। ऐसी परिस्थितियों में भारतीय आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति सबसे कारगर उपाय है। स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने घरों में चिकित्सा में काम आने वाले पौधों का रोपण करना चाहिए।
अपने इस अभियान में प्रमेश कुमार, योगेश कुमार, संजीव कुमार आर्य, रविकुमार हुड्डा, डॉ कृष्णपाल, सुनील कुमार आर्य, मधु, अनीता, रामपाल आदि को भी पौधे वितरित किये गए।