केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों से हर क्षेत्र में आई खुशहाली‌ :जसवंत सैनी 

केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों से हर क्षेत्र में आई खुशहाली‌ :जसवंत सैनी 

ब्यूरो डा योगेश‌ कौशिक

किशनपुर बराल | स्थानीय सियाराम फार्म हाऊस में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों के बारे में बताया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यों व उपलब्धियों का बखान किया। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने ऊर्जा, सड़क, कृषि एवं जन कल्याणकारी मॉडल की उपयोगिता को समझाते हुए कहा कि ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश का कायाकल्प कर दिया है। वहीं सीमाओं की रक्षा व विश्वस्तरीय मुद्दों पर सक्रियता से देश का गौरव व स्वाभिमान बढ़ा है।


मुख्य अतिथि मंत्री जसवंत सैनी ने कहा , सबका मुफ्त में कोरोना टीकाकरण किया गया। यह देश के लोगों के लिए गर्व की बात है। निशुल्क राशन सहित तमाम योजनाओं का लाभ मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बटन दबाते हैं तो किसान के खाते में पूरा पैसा आ जाता है। कहा ,सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस तरीके से देश का पीएम के पद पर रहते हुए 9 साल में जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये जनता को लाभान्वित किया है। इसी के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं का प्रबुद्ध सम्मेलन कराया गया। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर बताने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान ने सम्मेलन में आये प्रबुद्ध लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ,2017 से 2022 के बीच में भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास के कार्य हुए हैं। कहा कि , पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह भाजपा के आदर्श हैं। भाजपा ने चौधरी चरण सिंह का हमेशा सम्मान करने का काम किया है।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बिजेन्द्र शर्मा एंड ने किया। 

इस दौरान जिला प्रभारी डॉ अशोक नागर, पूर्व राज्यमंत्री सहाब सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, नीरज शर्मा, डॉ कुलप्रकाश, सुदेश चौहान, एंड हरबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिता खौखर, निशांत किरठल,  राकेश जैन, अश्विनी त्यागी, जिला पंचायत सदस्य डॉ जयकुमार, अमित चौधरी, सुदेश चौहान, डॉ विनय त्यागी, नितिन चौधरी,  मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविंद तोमर, कपिल देव, सचिन मलिक, राजीव धामा, सत्यबीर बड़का, अमित जैन, विक्रम राणा, राजीव तोमर आदि मौजूद रहे।