बसी में बलकटी सरिया के प्रहार से छह घायल ,पुलिस ने किया आरोपियों का चालान

बसी में बलकटी सरिया के प्रहार से छह घायल ,पुलिस ने किया आरोपियों का चालान

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा | क्षेत्र के बसी गांव में मंगलवार की शाम परिवार के दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। संघर्ष में बलकटी और सरिया आदि से प्रहार किए गए, जिसमें दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानलेवा हमले आदि की धाराओं में आरोपियों का चालान कर दिया।

क्षेत्र के बसी गांव में एक ही परिवार के अमित और संजय के बीच मंगलवार के देर शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद संघर्ष में बदल गया। दोनों के परिजन भी संघर्ष में शामिल हो गए, जिसमें दोनों और से एक दूसरे पर बलकटी सरिया और डंडों से प्रहार किए गए | इस दौरान एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की जानलेवा हमले बलवा और जान से मारने की धमकी देने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों पक्षों द्वारा घायलों के साथ10 अज्ञात को आरोपी बनाया। 

पुलिस ने घायल आरोपी अमित, अजय, मनोज, महक पाल, संजय और शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि बुधवार को सभी गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया।