प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने से जनता परेशान ,खेकड़ा में बोले सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने से जनता परेशान ,खेकड़ा में बोले सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

संवाददाता नीतीश कौशिक

खेकड़ा |सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने से जनता परेशान है। सपा शासन में प्रदेश में विकास को जो गति मिली थी, वो रुक गई है। उन्होंने सपा नेता सतीश वाल्मीकि के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही तथा योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। 

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि, योगी सरकार में विपक्ष के नेताओं की सुनवाई नही हो रही है, सिर्फ अधिकारियों के भरोसे प्रदेश चल रहा है। जरूरी हुआ ,तो सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी। उन्होंने निकाय चुनाव में ओबीसी के आरक्षण को समाप्त करने का आरोप लगाया। 

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में डा जितेंद्र यादव, अशोक मिश्रा, नगर अध्यक्ष जगपाल यादव, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, सतीश वाल्मीकि, ओम प्रकाश राणा, कैलाश चंद वाल्मीकि, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।