जमीनी विवाद के चलते भिड़े दो पक्ष चार घायल, पुलिस जांच में जुटी

जमीनी विवाद के चलते भिड़े दो पक्ष चार घायल, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता अजय कुमार

बालैनी। क्षेत्र के पुरा महादेव गाँव में जमीनी विवाद में दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए | पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भिजवाया गया और मामले की जाँच पड़ताल शुरू की गई।

क्षेत्र के पुरा महादेव गाँव निवासी होमगार्ड सुदेश और सुधीर में पिछले कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार की रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षो में कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षो के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और दोनों पक्षों में एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान एक पक्ष से सुदेश और दूसरे पक्ष से सुधीर, पायल, सुनीता घायल हो गए | 

मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है ,पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है |