दो किसानों की लाखों रुपए की गोभी खेत से काटकर ले गए चोर

दो किसानों की लाखों रुपए की गोभी खेत से काटकर ले गए चोर

 और अब सब्जी की तैयार फसलों की खेत में चोरी से किसान रखवाली को हुए मजबूर

संवाददाता शमशाद

चादीनगर | चोर अब रटौल के जंगलों में भी हुए सक्रिय | नलकूपों तथा बिजली के तारों की चोरी की घटनाएं तो पहले से होती रही, लेकिन अब सब्जियों की मंहगाई के चलते क्षेत्र में किसान खेतों पर सब्जियों की फसलों की पहरेदारी करने को मजबूर हो रहे हैं | गत रात्रि अज्ञात चोर ,दो किसानों की लाखों रुपए कीमत की गोभी की फसल ही काट कर ले गए, पीड़ित किसानों ने रटोल पुलिस चौकी पर तहरीर दी है |

रटौल गांव में ढिकोली बंथला मार्ग पर पवन धाम के समीप डॉ सुशील का खेत है ,जिसमें गोभी की फसल उगा रखी थी | रात में किसी टाइम अज्ञात चोर गोभी की फसल को काट कर ले गए, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है | वही पास में लुकमान पुत्र इकबाल की भी गोभी की खड़ी फसल को अज्ञात चोर काट कर ले गए | पीड़ित किसानों ने सुबह जाकर देखा ,तो गोभी का खेत खाली दिखाई दिया | परेशान हाल किसान ने इसकी सूचना रटोल पुलिस चौकी को दी है | वहीं चोरी की इन घटनाओं की जानकारी मिलने पर सब्जी उत्पादक दूसरे किसान सजग हो गये हैं तथा अपनी फसलों की रात्रि में देखभाल करने की तैयारी कर रहे हैं |