भाजपा बागपत का वोटर चेतना महा अभियान, हुई कार्यशाला, नये वोटरों को जोड़ने के दिए टिप्स

भाजपा बागपत का वोटर चेतना महा अभियान, हुई कार्यशाला, नये वोटरों को जोड़ने के दिए टिप्स

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत|भाजपा नये मतदाताओं की वोट बनाने के लिए वोटर चेतना अभियान शुरू करेगी। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं से सम्पर्क करेंगे और उनका नाम मतदाता सूची में अंकित करायेंगे। इस अभियान में पार्टी के जिले से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

भाजपा  जिला कार्यालय पर वोटर चेतना महाभियान को लेकर जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला में पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव हमारे सर पर हैं। पार्टी का निर्देश है कि अपने विचार का अधिकतम वोट बनवाया जाए। साथ ही नये नौजवानों की वोट अधिक से अधिक बनवाकर उन्हे राष्ट्र की विचारधारा से जोड़ते हुए पार्टी का कार्यकर्ता भी बनाएं। कहा कि, प्रत्येक बूथ पर यह अभियान चलना चाहिए। सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि, 25 व 26 तारीख में सभी मंडलों की कार्यशाला होनी है। कार्यशाला में नव मतदाता को जोड़ने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा ,कहा कि वोट बनवाने के लिए पहले की प्रक्रिया फॉर्म-6 की भी रहेगी। बताया कि ,ऑनलाइन प्रक्रिया गौरव का विषय है। केंद्र व प्रदेश सरकार डिजिटल की तरफ बढी हैं, और डिजिटल से हमें यह फायदा है कि,नए वोट हम अपने घर से बैठे-बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके भी बनवा सकते हैं।

उन्होंने कहा बूथ पर 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के पश्चात् वोटर चेतना महाभियान के तहत मतदाता सूची सत्यापन, वाचन तथा अवलोकन का कार्य करना है। इसके साथ ही मतदाताओं के कटे हुए नाम, नए संभावित मतदाताओं तथा परिवर्तित पते वाले नामों की सूची बनाने का कार्य भी करना है। कार्यशाला में जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिहं ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वोटर चेतना अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री एड बिजेंद्र शर्मा ने किया।

इस दौरान जिला प्रभारी डॉ अशोक नागर, पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह, पूर्व राज्य मंत्री साहब सिंह, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री केपी मलिक के प्रतिनिधि पंकज मलिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अनीता खोखर, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, विनोद वाल्मीकि कौशल त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, डॉ कुलप्रकाश, वेदपाल उपाध्याय, सत्येंद्र पवार, सुदेश चौहान, नगर अध्यक्ष जयकुमार, सुधीर मान, चैयरमेन धूम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, दिपेश तोमर, गौरव तोमर, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिल तोमर, अश्विनी त्यागी, कवरपाल गुर्जर, कुलदीप भारद्वाज, अनिल चौहान, निशांत किरठल, जिला मंत्री सचिन जैन, अंजू कश्यप आदि मौजूद रहे।