संस्कृति की उपेक्षा और संस्कारों का गिरता स्तर , स्वस्थ समाज के लिए कलंक : जितेंद्र शर्मा

संस्कृति की उपेक्षा और संस्कारों का गिरता स्तर , स्वस्थ समाज के लिए कलंक : जितेंद्र शर्मा

संवाददाता राहुल राणा

दोघट। तवेलागढ़ी गांव में सुरेश चंद शर्मा के आवास पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज में फैली कुरीतियों व बुराइयों को दूर करने के आह्वान के साथ ही आपसी सहयोग पर जोर दिया गया।

बैठक में जितेंद्र शर्मा ने कहा कि, समाज में संस्कृति की उपेक्षा और संस्कारों के गिरते स्तर के कारण दहेज, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी जैसी बुराइयां बढ़ रही हैं ,जो स्वस्थ समाज के लिए कलंक तो हैं ही, समाज व देश की उन्नति में भी बाधक है, इन्हें दूर करने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। चंद्रपाल मुखिया ने कहा कि युवाओं में नशाखोरी चरम पर है, जिससे उनका जीवन व भविष्य बर्बाद हो रहा है। सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि, शिक्षा का अभाव भी समाज में व्याप्त बुराइयों का कारण है। 

ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम शर्मा ने कहा कि समाज से दहेज जैसी बीमारी को दूर करें। इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। बैठक में सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इसमें हरेंद्र छिल्लर, अरविंद कुमार, सतीश शर्मा, नंदकिशोर, देवेंद्र उर्फ बिंदर छिल्लर, रामपाल शर्मा, मास्टर मनोज, जितेंद्र शर्मा, मास्टर सुशील आदि ने विचार व्यक्त किए।