बेलइसा मंडी में हिसाब को लेकर व्यापारी-आढ़ती भिड़े

 बेलइसा मंडी में हिसाब को लेकर व्यापारी-आढ़ती भिड़े
अजय कुमार मिश्र
आजमगढ़: बेलइसा मंडी मे बुधवार को बकाया हिसाब को लेकर व्यापारी और आढ़ती आपस मे भिड़ गये। मंडी में अफरा तफरी मची रही। दोनों में हाथापाई के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों को थाने लाई।
       बेलइसा मंडी में दीपचंद मौर्य और गोपी मौर्य आढ़ती है। इनके यहा मुबारकपुर के व्यापारी रमेश सोनकर का आना जाना रहता है और फल की खरीद करता है। बुधवार को रमेश सोनकर मंडी में समान लेने के लिए गया था। बकाया हिसाब को लेकर दोनो में तूतू मै मै होने लगी। इसके बाद दोनो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनो पक्ष में हाथा पाई होने लगी। मामला बढ़ा देख एक पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनो पक्ष को लेकर रानी की सराय थाना आई। थाना परिसर में दोनो पक्ष में पंचायत चलती रही।