क्षेत्र के सबसे उम्र दराज दो बुजुर्ग महिलाओं ने पोलिंग बूथ पहुंचकर किया अपने मत का प्रयोग।

क्षेत्र के सबसे उम्र दराज दो बुजुर्ग महिलाओं ने पोलिंग बूथ पहुंचकर किया अपने मत का प्रयोग।

रमेश बाजपेई 

महाराजगंज रायबरेली।विकास खण्ड की न्याय पंचायत हरदोई मे क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग दो महिलाओं ने पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मत का किया प्रयोग। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि पहली बुजुर्ग महिला शिवकली पत्नी स्वर्गीय गंगा प्रसाद निवासी राघवपुर उम्र लगभग 102 वर्ष ने परिजनों के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया वही जब बुजुर्ग महिला शिवकली से बात की गई कि आपने क्या सोच कर ओट डालने आई है तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरा मत विकास हित व राष्ट्रहित को सर्वोपरि मान कर किया गया है। इसी क्रम में इसी न्याय पंचायत की अटरा झाम खेडा निवासी  95 वर्षीय बुजुर्ग महिला रघुराई ने परिजनों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया जबकि यह दोनों महिलाएं चलने में पूर्ण तरह अस्वस्थ थी फिर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अत्यधिक उत्साहित भी थी।