लखनऊ में बडागांव के युवा किसान ने जीता राज्य स्तरीय फॉर्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड

लखनऊ में बडागांव के युवा किसान ने जीता राज्य स्तरीय फॉर्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।कृषि विज्ञान केन्द्र के नामित किसान को लखनऊ में राज्य स्तरीय फॉर्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड सम्मान मिला है। मंगलवार को किसान को केन्द्र में सम्मानित किया गया।

फार्म एन फूड संस्थान के तत्वाधान में लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी सभागर में राज्य स्तरीय स्तरीय कृषि सम्मान अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया, इसमें कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा बागपत द्वारा नामित बडागांव के युवा किसान सोनू त्यागी को युवा कृषक के रूप में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कार दिया गया। संस्थान के प्रभारी परेशनाथ ने सोनू को ट्राफी और प्रमाणपत्र दिया। मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में विजेता किसान को सम्मानित किया गया।