यजुर्वेद पारायण यज्ञ का दूसरा दिन, धर्म और संस्कृति से जुडने के आह्वान के साथ ही बताया वेद ही सृष्टि का आधार

यजुर्वेद पारायण यज्ञ का दूसरा दिन, धर्म और संस्कृति से जुडने के आह्वान के साथ ही बताया वेद ही सृष्टि का आधार

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली।रंछाड गांव के होलीवाला शिव मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्वकल्याण की कामना की। 
इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा बरनावा लाक्षागृह गुरुकुल प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि, वेद हमारी सृष्टि का आधार हैं। वेदों को पढ़ना पढ़ाना और सुनना सुनाना हम सभी का परम धर्म है। यज्ञ के द्वारा मनुष्य मनवांछित फल प्राप्त कर सकता है ,इसलिए सभी को नित्य नियम से संसार का सर्वोत्तम कर्म यज्ञ करना चाहिए।

 स्वामी सत्यवेश महाराज व अंजलि आर्या ने समाज सुधार से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए। बरनावा लाक्षागृह गुरुकुल के ब्रह्मचारी सोहित शास्त्री व अंशु यादव ने सस्वर वेदपाठ किया। आयोजन में बीएसएनएल के पूर्व जीएम चंद्रहास, समरपाल प्रधान, देवेंद्र प्रधान, कृष्णपाल शर्मा,सतपाल, सतेंद्र, बिजेंद्र, परविंदर, महावीर सिंह, जयपाल सिंह, जयपाल सिंह, राजवीर, राहुल, सुधीर आदि सहित सेंकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्यार्जन किया।