जैथरा पुलिस, जनपदीय स्वाट एवं सर्विलांस टीम तथा इंटेलीजेंस विंग द्वारा आठ शातिर अन्तर्जनपदीय गिरफ्तार।

जैथरा पुलिस, जनपदीय स्वाट एवं सर्विलांस टीम तथा इंटेलीजेंस विंग द्वारा आठ शातिर अन्तर्जनपदीय गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा 

एटा। थाना जैथरा पुलिस, जनपदीय स्वाट एवं सर्विलांस टीम तथा इंटेलीजेंस विंग द्वारा संयुक्त कार्यवाही में सौलर प्लेटों की चोरी की घटना का सफल अनावरण, आठ शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त चोरी की गयी 51 सौलर प्लेटों कीमत करीब 18 लाख रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक मैक्स पिकअप सहित गिरफ्तार। घटना दिनांक 23.12.2023 को थाना जैथरा पर वादी नरेन्द्र कुमार पुत्र रामखिलाड़ी निवासी मुरकटी पो० ककरावली थाना पिलुआ जिला एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी जल जीवन मिशन के स्टोर पर सिक्योरिटी इन्चार्ज है तथा वहां पर रात्रि में दो चौकीदार आमोद और अहवरन की उपस्थिति में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा वहॉ रखी 54 सौलर प्लेटों को चोरी कर लिया गया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु०अ०स० 404/2023 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरणः-  दिनांक 07.01.2024 को थाना जैथरा, जनपदीय स्वॉट एवं सर्विलांस टीम तथा इंटेलीजेंस विंग द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 12.25 बजे सहोरी को जाने वाले रोड से घटना में प्रयुक्त मैंक्स पिकअप गाडी न० यूपी 87 टी 0598 व चोरी गयी 51 सौलर प्लेटों सहित घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, तथा घटना में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः- 
1 . योगेश राजपूत पुत्र मनोज निवासी मेंमडीं थाना ढोलना जिला कासगंज 
2 . टीटू उर्फ अवनीश पुत्र देवदत्त निवासी मेंमडीं थाना ढोलना जिला कासगंज
3. जितेन्द्र पुत्र भगवती प्रसाद निवासी मारूखपुर थाना ढोलना जनपद कासगंज 
4. ओमवीर पुत्र केदार सिंह निवासी दत्तू नगला थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद 
5. घनश्याम पुत्र सूबेदार निवासी दत्तू नगला थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद 
6. प्रदीप पुत्र राजेश कुमार निवासी दत्तू नगला थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद 
7. शंकरलाल पुत्र हुलासीराम निवासी ग्राम बेहटा थाना ढोलना जनपद कासगंज 
8. शिशुपाल पुत्र दलवीर निवासी कनिकपुर थाना बागवाला जनपद एटा

फरार अभियुक्तगणों का नामपताः- 
1. सोनू पुत्र विशुनीलाल निवासी मेंमडीं थाना ढोलना जिला कासगंज
 2. हरेन्द्र पुत्र होतीलाल निवासी मेंमडीं थाना ढोलना जिला कासगंज
3. राजीव पुत्र अशोक निवासीगण मारूखपुर थाना ढोलना जिला कासगंज

 गिरफ्तारी करने वाली टीमः- 
1. राजकुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना जैथरा जनपद एटा
2. उ0नि0 अंकुश कुमार राघव प्रभारी इंटैलिजेंस विंग टीम जनपद एटा
3. उ0नि0 श्रवण कुमार निगम प्रभारी स्वाट टीम जनपद एटा
4. उ0नि0 नितिन कुमार सर्विलांस टीम प्रभारी जनपद एटा
5. उ0नि0 संजीव कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
6. उ0नि0 श्री जयकिशन थाना जैथरा जनपद एटा
7. है0का0 97 भूपेन्द्र सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
8. है0का0 300 प्रदीप इंटैलिजैसं विंग टीम जनपद एटा
9. है0का0 13 रियाज स्वाट टीम जनपद एटा
10. है0का0 25 अमित सर्विलांस टीम एटा
11. का0 1327 जितेन्द्र सिंह सर्विलांस टीम एटा
12. का0 927 दीपक त्रिवेदी इंटैलिजैसं विंग टीम जनपद एटा
13. का0 402 विनय इंटैलिजैसं विंग टीम जनपद एटा
14. का0 1213 उमंग स्वाट टीम जनपद एटा
15. का0 1001 विपिन भाटी थाना जैथरा जनपद एटा
16. का0 अंशू थाना जैथरा जनपद एटा
17. का0 1211 गौरव कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
18. का0 878 तरूण पूनिया थाना जैथरा जनपद एटा
19. का0 1291 शीशपाल स्वाट टीम जनपद एटा
20. है0का0 मनी सोलंकी चालक इंटैलिजेंस विंग टीम एटा
21. का0 दिनेश कुमार चालक थाना जैथरा जनपद एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य हेतु नकद 25000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है।