विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वितरित किए गए प्रमाण पत्र

ग्रामीणों को विकसित भारत की दिलवाई शपथ

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वितरित किए गए प्रमाण पत्र

सुल्तानपुर: जनपद सुल्तानपुर के विकास खंड धनपतगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरासिन में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव क्षेत्र के तमाम लोगों ने सहभागिता दिखाई इस दौरान सभी विभागों के विभिन्न स्टालों में कई प्रकार की जानकारियां लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष पिपरगांव अवधेश दुबे के कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्राम प्रधान दान बहादुर निषाद द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अवधेश दुबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, सरकार द्वारा जनहित के लिए  गए  महत्वपूर्ण निर्णय एवं सरकार की उपलब्धियां की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जाति ,धर्म ,क्षेत्र व संप्रदाय के बिना भेदभाव किए सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। वही नोडल अधिकारी विपिन कुमार यादव, कृषि विभाग एडीओ मो.जुबेर प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित किसान सम्मन निधि योजना पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी प्रकार के सरकारी लाभ प्राप्त  लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए ।इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान दान बहादुर निषाद और सचिव प्रभाकर सिंह, सिंचाई विभाग अरुण कुमार सिंह, मनरेगा सेल TA वीरेंद्र नारायण मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग सी एच ओ पूजा सोनी पशुपालन विभाग से विजेंद्र कुमार तिवारी, सुनील कुमार निषाद, महेंद्र कुमार दुबे और अनिल कुमार यादव, राम सुमेर विश्वकर्मा, जगन्नाथ शुक्ला तथा सम्मानित गांव के जनता व अन्य विभाग के लोग उपस्थित रहे।