उपाध्याय समाज की जिला कार्यकारिणी घोषित,अरविंद उपाध्याय को बनाया जिलाध्यक्ष

उपाध्याय समाज की जिला कार्यकारिणी घोषित,अरविंद उपाध्याय को बनाया जिलाध्यक्ष

संवाददाता मो जावेद

छपरौली।भारतीय उपाध्याय समाज द्वारा आयोजित सभा में प्रदेश  पदाधिकारियों द्वारा जनपद की कार्यकारिणी का गठन किया गया। 
 
क्षेत्र के गाँव कुर्डी नागंल में भारतीय उपाध्याय समाज द्वारा आयोजित सभा में समाज की शिक्षा,संस्कार, संग़ठन व आर्थिक समस्याओं जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सभा में जनपद की कार्यकारिणी का गठन करते हुए अरविन्द उपाध्याय को जिला अध्यक्ष, रामपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ अजय कुमार को उपाध्यक्ष, प्रदीप उपाध्याय महामंत्री, अशोक कुमार सचिव, राजीव को संगठन मंत्री, अमित कुमार लेखानिरीक्षक, सूबेदार चौहल सिंह व भगत उपाध्याय को संरक्षक बनाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने सभा को सम्बोधित करते हुए समाज के बिखराव को रोकने और उपाध्याय समाज के युवाओं को जागरूक व संगठित करने की आवश्यकता पर बल दिया।महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा हेमप्रभा उपाध्याय ने कहा, हम समाज के निजी मामलों को सामाजिक मंचों पर खत्म करने व अपनी आर्थिक ऊर्जा को बढाने का प्रयास करें।

समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने कहा ,उपाध्याय समाज अति प्राचीन काल से सम्पूर्ण भारतवर्ष को शिक्षा व दीक्षा देने का कार्य करता रहा है, लेकिन हमारे समाज की राजनैतिक महत्वाकांक्षा ने हमारे समाज की एकता को खण्डित किया। इसीलिए हमें अपने बच्चों की शिक्षा व संस्कारों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।सभा को मुख्य रूप से रामकुमार उपाध्याय रेलवे, एपी उपाध्याय, सुभाषचन्द, हेमप्रभा उपाध्याय, विजेन्द्र कुमार, सूबेदार अमर सिंह, वेदपाल उपाध्याय ककौर, आरआरडी उपाध्याय आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता मांगे राम उपाध्याय तथा संचालन रामकुमार उपाध्याय रेलवे ने किया।
 
इस अवसर पर आनंद उपाध्याय, नरेश, कमल,ओमपाल, रामपाल, कृष्ण पाल, अरविन्द, सुरेश, एड मनीष  सुखवीर सिंह, गोलू, गजेन्द्र, अमर सिंह गहलोत, अभय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।