नंगला कनवाडा में त्रिदिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुरू, राष्ट्र की उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: डॉ कपिल शास्त्री

नंगला कनवाडा में त्रिदिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुरू, राष्ट्र की उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: डॉ कपिल शास्त्री

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

दोघट। क्षेत्र के नंगला कनवाड़ा गांव के आर्य समाज मंदिर में शनिवार को तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन हुआ। इस मौके पर आचार्य डा कपिल शास्त्री ने कहा कि भौतिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान, मनुष्य की उन्नति एवं प्रसिद्धि के कारण बनते हैं।

नंगला कनवाड़ा गांव के आर्य समाज मंदिर में शनिवार को आयोजित तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ में बोलते हुए डा कपिल शास्त्री ने कहा कि भौतिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान मनुष्य की उन्नति एवं प्रसिद्धि का कारण बनता है। राष्ट्र की उन्नति के लिए यज्ञ जरूरी है। वैदिक व्यवस्था के साथ चलकर विद्वानों का आदर सत्कार करना चाहिए। कहा कि, आज युवा पीढ़ी संस्कारों के अभाव में नशा जैसी बुरी लत को अपना लेता है, जो उसके ही नहीं परिवार के पतन का भी कारण बन जाता है। 

इस मौके पर सविता आर्या, पूर्व प्रधान मांगेराम आर्य, रमेश चंद आर्य, देवेंद्र आर्य, राहुल तोमर,प्रमोद,सुरेश आदि मौजूद रहे।