शासन की मंशानुरूप किया जाएगा जन समस्याओं का निस्तारण।

शासन की मंशानुरूप किया जाएगा जन समस्याओं का निस्तारण।

मऊ, चित्रकूट: नवागंतुक मऊ तहसीलदार रामसुधार राम ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। अब तक जिले की राजापुर तहसील में बतौर तहसीलदार काम करने के बाद स्थानान्तरित होकर आए तहसीलदार राम सुधार राम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप जन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। खासतौर से निष्पक्षता के साथ वाद निस्तारण और राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय किसान तहसील सम्बन्धी कार्यों को लेकर किसी भी समय तहसील आकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। प्राथमिकता के साथ जन समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। इसके अलावा राजस्व सम्बन्धी समस्याओं को लेकर दूरभाष पर भी जानकारी दी जा सकती है।