चित्रकूट-जांच अभियान में किया 2.05 लाख रूपए का ई चालान - 135 वाहनों का हुआ चालान 

चित्रकूट-जांच अभियान में किया 2.05 लाख रूपए का ई चालान  - 135 वाहनों का हुआ चालान 

चित्रकूट: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के द्वितीय चरण के परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राज कमल के नेतृत्व में प्रभारी यातायात उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह तथा उनकी टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध परिवहन के खिलाफ, 2 पहिया वाहनों में बिना हेलमेट, तीन सवारी एवं नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने की तथा 4 पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट एवं फाल्टी नम्बर प्लेट की जांच की गयी। इस दौरान 3 ट्रकों को बिना रवन्ना में सीज किया गया। साथ ही 135 वाहनों से 2 लाख 5 हजार रुपये का ई-चालान किया गया।