चंद्रयान -3 लाइव टेलीकास्ट की रिकॉर्डिंग दुबारा  देख सफलता के जश्न में झूमे आर्यन्स पब्लिक स्कूल के छात्र

चंद्रयान -3 लाइव टेलीकास्ट की रिकॉर्डिंग दुबारा  देख सफलता के जश्न में झूमे आर्यन्स पब्लिक स्कूल के छात्र

संवाददाता मो जावेद

छपरौली। बृहस्पतिवार को ककोरकलां के आर्यंस स्कूल में बुलाई गई विशेष सभा में उपस्थित बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। यह ऐतिहासिक पल बच्चों के लिए यादगार बनाने के लिए शासकीय स्तर पर भी प्रयास किए गए थे।

प्रबंधक सुनील कुमार आर्य ने बताया विद्यालय  में बड़ी स्क्रीन पर लाइव चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इस दौरान भारत की ऐतिहासिक सफलता पर नगर में जम कर आतिशबाजी की गई, एक दूसरे को बधाई देते हुए मिष्ठान्न भी वितरित किया गया। स्कूली छात्रों में चंद्रमा की लैंडिंग देखने के बाद उत्साहित होकर जश्न मनाते नजर आए तथा लैंडिंग के बाद पटाखे चला कर जश्न मनाया।

प्रार्थना स्थल पर सभी बच्चों को लाइव टेलीकास्ट की रिकॉर्डिंग दोबारा दिखाई गईं। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार आर्य, रणवीर सरोहा, भीम सिंह , अध्यापक व अध्यापिकाए उपस्थित रहे।