मोटे अनाज को शामिल कर बनाएं संतुलित व पौष्टिक आहार ,काठा में महिलाओ को दिया प्रशिक्षण

मोटे अनाज को शामिल कर बनाएं संतुलित व पौष्टिक आहार ,काठा में महिलाओ को दिया प्रशिक्षण

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा ।कृषि विज्ञान केन्द्र बागपत की गृह विज्ञान शाखा ने काठा गांव मेंं महिलाओं को संतुलित आहार का महत्व बताया तथा मोटे अनाज को खानपान में शामिल करने पर बल दिया।

कार्यक्रम प्रभारी व केन्द्र की गृहविज्ञानी डा अनिता यादव ने प्रशिक्षण में कहा कि ,भोजन में प्रोटीन के स्रोत जैसे दालें, आयरन स्रोत जैसे हरी सब्जियों आदि अवश्य होनी चाहिएं। मोटे अनाज को खान पान में शामिल करें। उन्होंने मोटे अनाज से बनने वाले विभिन्न व्यंजनों और उनमें पाए जाने वाले विटामिन, प्रोटीन तथा खनिज की जानकारी दी। 

इस मौके पर मोटे अनाज के व्यंजनों को व्यावसायिक उत्पाद के रूप में आमदनी का स्रोत बनाने के विषय में भी विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में गीता, बबीता, अफसाना, सरिता, सरोज आदि महिलाओं ने भाग लिया।