अयोध्या से लौटे रामभक्त व भाजपाई अनुभव किए साझा, रामलला के दर्शन को माना परम शौभाग्य

••अयोध्या पुरी की पावन माटी रखेंगे अपने पूजा गृह में

अयोध्या से लौटे रामभक्त व भाजपाई अनुभव किए साझा, रामलला के दर्शन को माना परम शौभाग्य

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

बड़ौत|अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लौटे भाजपा कार्यकर्ताओं सहित रामभक्तो का नगर के दिल्ली बस स्टैंड पर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा जय श्रीराम के जोरदार नारे लगाए गए। निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता डॉ अमित राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने रामभक्तो पर फूल बरसा कर मिठाई खिलाई, साथ ही उनका तिलक कर फूल-माला पहनायीं और स्वागत करते हुए उन्हें सौभाग्यशाली बताया। 

इस दौरान अयोध्या से दर्शन कर आये भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक एड बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि पहले भी 2 बार अयोध्या जा चुके हैं ,लेकिन इस बार सभी सुविधाएं बहुत अच्छी थी और चीजें पहले से काफी बदल गई हैं। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बोबील चौधरी ने बताया कि, श्रीराम जी के दर्शन कर वे भाव विभोर हो गई। अपने जीवन में श्रीराम का मंदिर बनता देखना परम सौभाग्य रहा , जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही सम्भव हो पाया है। 

अयोध्या से आए ज्यादातर राम भक्त अपने साथ गदा तो कुछ लोग वहां की मिट्टी लेकर लौटे। कहा कि, इस पवित्र मिट्टी को अपने घर के पूजा स्थल में रखेंगे। कुछ राम भक्त निशानी के तौर पर अन्य सामग्री ले आए।

उल्लेखनीय है कि,जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के दिशा निर्देशन‌ में भाजपा के सभी 12 संगठनात्मक मंडलों से 14 बसों के माध्यम से जिले भर से सैकड़ों लोग अयोध्या में राम लला के दर्शन करने गये थे। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, पूर्व जिला मंत्री विनोद पांचाल, मनोज कटारिया, गीता शर्मा, पूनम शर्मा, सविता गोयल, विनय गुप्ता, सुबोध शर्मा,अनिल शर्मा कवरपाल शर्मा, उमा शर्मा, क्षमा गुप्ता, संजीव कुमार, राकेश, मुकेश गोयल, जागेश आदि मौजूद रहे।