उपाध्याय, योगी, नाथ पंथियों की महारैली 20 को गंगोह में, सफलता के लिए बनाई रणनीति

••उप मुख्यमंत्री केपी मौर्य व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में चाहेंगे राजनैतिक हिस्सेदारी

उपाध्याय, योगी, नाथ पंथियों की महारैली 20 को गंगोह में, सफलता के लिए बनाई रणनीति

संवाददाता मो जावेद

छपरौली ।उपाध्याय, योगी व नाथ समाज की स्वाभिमान रैली सहारनपुर के गंगोह में 20 फरवरी को। जनपदीय कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले के उल्लेखनीय प्रतिनिधित्व के लिए बनाई रणनीति व दी गई जिम्मेदारी। 

क्षेत्र के गाँव ककौर कला में रामफल प्रधान के आवास पर आयोजित बैठक में 20 फरवरी को गंगोह होने वाली उपाध्याय, योगी, नाथ समाज की स्वाभिमान महारैली में पहुँचने के आह्वान के साथ ही जनपद की भूमिका की रणनीति पर चर्चा हुई।बताया गया कि, उपाध्याय समाज द्वारा सहारनपुर जनपद के गंगोह में कैप्टन सुभाष योगी के नेतृत्व में स्वाभिमान महा रैली आयोजित की जा रही है , जिसमें उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी मुख्य अतिथि होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तांवडे व कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी उपस्थित रहेंगे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्याय, योगी, नाथ समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा, स्वाभिमान महा रैली उपाध्याय समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उत्तर प्रदेश में उपाध्याय समाज की राजनीति में हिस्सेदारी तय करेगी। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार आर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य हमारे सम्प्रदाय से सम्बन्धित हैं, यह हमारे लिए गर्व का विषय है, लेकिन उन्हें व भाजपा को भी गृहस्थ नाथ पंथियों के राजनैतिक हिस्सेदारी को लेकर गम्भीर होने की आवश्यकता है। रैली की सफलता के लिए दर्जनों बसों की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्याय संजीव कुमार, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार आर्य, डॉ यशवीर सिंह, शौकीन पाल, प्रधानाचार्य रवि कुमार,कालूराम रमेश, राजू उपाध्याय, डॉ रामकुमार, अमित उपाध्याय, राजीव कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार राजश्री आदि उपस्थित रहे।