भागवत् कथा में कृष्ण लीलाएं सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

भागवत् कथा में कृष्ण लीलाएं सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।नूरपुर के बाबा मोहनराम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास देवकी नंदन महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। भावविभोर श्रोताओं ने कृष्ण राधा के भजनों पर नृत्य किया।

रविवार को कथाव्यास देवकी नंदन महाराज ने कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण की सब लीलाएं भगवान ने जन्म से लगभग सात साल तक की आयु में की। भगवान ने राक्षसों का अंत करके भक्तों को भयमुक्त किया। उन्होने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया। गोकुलवासियों की रक्षा की। कहा कि ,भगवान तो भाव के भूखे होते हैं ,जो भगवान को भाव से पुकारता है ,भगवान उसका कल्याण करते हैं। भगवान किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करते। कथा में रामपत भगत जी, आदेश कुमार समेत बडी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।