प्रथम अंतरिक्ष दिवस के मौके पर इसरो के साइंटिस्ट बने बच्चे ,आदर्श पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम

प्रथम अंतरिक्ष दिवस के मौके पर इसरो के साइंटिस्ट बने बच्चे ,आदर्श पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रथम अंतरिक्ष दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया, जिसमें बच्चों ने इसरो के साइंटिस्ट की भूमिका निभाई और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

उल्लेखनीय है कि, इसरो ने 23 अगस्त 2023 के दिन चन्द्रमा पर प्रज्ञान रोवर भेजकर दुनिया में भारत का झंडा ऊंचा किया था। तभी इस दिन को अंतरिक्ष दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। 

शुक्रवार को प्रथम अंतरिक्ष दिवस पर कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल में बच्चों ने अंतरिक्ष यान और चंद्रमा की सतह पर उतरे प्रज्ञान रोवर के मॉडल प्रस्तुत किए। बालक अंतरिक्ष यात्री और इसरों के वैज्ञानिक बने। प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने बच्चों को बताया कि भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश है। भारत वो पहला देश हैं, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार पहुंचा हैं। कार्यक्रम में मिष्ठान का वितरण किया गया। शिक्षिका मोनिका, अंजली, राधिका, खुशी, दीपा, नीतू, रेखा,खुशी, सरिता, सारिका, पायल, संजय, सचिन,प्रमोद, बीना, सुरेखा, रुखसार, तबरेज आदि का सहयोग रहा।