कृष्णमय हुआ गुरुकुल, जन्मोत्सव व बालकृष्ण की लीलाओं का हुआ भव्य मंचन

कृष्णमय हुआ गुरुकुल, जन्मोत्सव व बालकृष्ण की लीलाओं का हुआ भव्य मंचन

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।कस्बे के गुरुकुल विद्यापीठ में शुक्रवार को कृष्ण जन्मोत्सव को तैयारियों के क्रम में बाललीलाओं का भव्य मंचन हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृष्ण की बाल लीलाओं की शानदार प्रस्तुति दी गई।

बता दें कि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार सोमवार को आने वाला है। शुक्रवार को गुरुकुल विद्यापीठ में पर्व के आगमन की प्रतीक्षा में उत्साहित बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कृष्ण जन्मोत्सव और उनकी बाल लीलाओं का मंचन हुआ। 

इस दौरान अनेक बालक कृष्ण, राधा, मीराबाई, यशोदा बनकर आए। उद्यान में बालक कृष्ण को झूला झुलाया गया। मार्शल आर्ट के छात्रों ने मटकी फोड का रोमांचक प्रदर्शन किया।छात्रा शिवानी ने काव्यपाठ से मीराबाई के चरित्र का मार्मिक उल्लेख किया। कृष्ण जन्म पर वासुदेव के यमुना के रास्ते गोकुल ले जाने की प्रस्तुति दी। कृष्ण का पर्वत उठाना, माखन चुराना, मां यशोदा का दूध बिलौना आदि दर्शाया गया। 

मटकी सज्जा में वंदना, नंदनी प्रथम, गुंजन, रूद्राक्ष द्वितीय और खुशी, कार्तिक तृतीय रहे। प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल ने कृष्णा को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। संचालन उप प्रधानाचार्या राखी झा ने किया।शिक्षिका सरिता, महिमा, अनिता, हरेन्द्र, सूरज आदि ने योगदान दिया।