उप संचालक चकबंदी ने सुनी किसानों की समस्याएं।

उप संचालक चकबंदी ने सुनी किसानों की समस्याएं।

चित्रकूट: चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में कृषकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए उप संचालक चकबन्दी की अध्यक्षता में जन चैपाल लगाये जाने तथा जन चैपाल लगाये जाने से पूर्व ग्राम, क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश निर्गत किये गये। जिसके कम में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उप संचालक चकबन्दी की अध्यक्षता में 20 ग्रामों में आयोजित होने वाली जन चैपाल आयोजित किये जाने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया।

    जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा जारी किये गये कार्यक्रम के अनुपालन में गुरूवार को तहसील मानिकपुर के ग्राम सरैया व तहसील राजापुर के ग्राम खरुही राजेश प्रसाद अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उप संचालक चकबन्दी की अध्यक्षता में जन चैपाल का आयोजन किया गया।

   जन चैपाल में कृषकों द्वारा चकों, चकमार्ग, नाली व चकरोड आदि की पैमाइस तथा चकबन्दी न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का अमलदरामद अभिलेखों में न किये जाने की शिकायती की गई। जिस पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उप संचालक चकबन्दी द्वारा मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये गये। उप संचालक चकबन्दी द्वारा न्यायिक प्रक्रिया से सम्बन्धित शिकायतों को परिवादी से सम्बन्धित न्यायालय में वाद योजित कर निस्तारण कराने के निर्देश निर्गत किये गये। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा कृषकों को चकबन्दी प्रक्रिया से होने वाले लाभों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। आगामी दिवसों में कृषकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किये जाने के लिए 16 अक्टूबर को ग्राम छेछरिहा, लदेहटा में, 18 को ग्राम बाबूपुर व हर्रा में, 21 को ग्राम पिलखिनी व ग्राम महरुछ में, 23 को ग्राम गौहानीकला व ग्राम कुचारम में, 25 को ग्राम चैरा व कलवारा बुजुर्ग में, 28 को ग्राम अरछाबरेठी व ओरा में तथा 30 अक्टूबर को ग्राम सिधौली व दरसेडा में जन चैपाल का आयोजन किया जाना है।

    इस मौके पर मनोहर लाल वर्धन बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, धीरेन्द्र कुमार शुक्ल चकबन्दी अधिकारी मऊ, शरद यादव चकबन्दी अधिकारी मानिकपुर, राकेश श्रीवास्तव सहायक चकबन्दी अधिकारी मानिकपुर, राजीव कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी अर्जुनपुर आदि मौजूद रहे।